मथुरा। जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को “संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारणके क्रम में आज नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा वृंदावन स्थित नगर निगम कार्यालय में एवं भूतेश्वर स्थित कार्यालय में अपर नगर आयुक्त रामजी लाल द्वारा प्रातः 10 जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायत कर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के आदेश दिए गए।
जनसुनवाई में कुल 14 शिकायत प्राप्त हुयी जिसमे 7 शिकायतों का निस्तारण टीम को भेजकर तत्काल करा दिया गया शेष लंबित 7 शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त हुयी शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए ।
जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक राकेश कुमार त्यागी महाप्रबंधक जल मो. अनवर ख्वाजा अमरेंद्र गौतम प्रभारी मुख्य अभियंता सिविल नगर स्वास्थ्य अधिकारी गोपाल गर्ग आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.