दृश्यम 3 का फैंस पर छाया जादू , 66 की उम्र में मोहनलाल मचा रहे धमाल

मुंबई । साउथ के सुपर स्टार मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। 66 साल की उम्र में भी एक्टर मोहन लाल अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ के जरिए अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रैंचाईजी की तीसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए पूरे 6 दिन हो चुके है। फिल्म की कहानी लोगों को अभी तक अपनी ओर खींच रही है।

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म की कहानी का जादू अभी भी दर्शकों के सर पर चढ़ कर बोल रहा है। सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का दर्शकों में बहुत क्रेज है। और अब इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने इन 6 दिनों में दुनियाभर में 164.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ‘दृश्यम 3’ के रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। वहीं रिलीज के 6वें दिन की बात करें तो फिल्म की बंपर कमाई अभी भी जारी है। सैकनिल्क की खबर के अनुसार एक्टर मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 6वें दिन 6.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ‘दृश्यम 3’ के भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 79.62 करोड़ रुपये रहा। जबकि फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 68.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने अभी तक 84.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 164.32 करोड़ पहुंच चुका है।

फिल्म ‘दृश्यम 3’ के पिछले दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीजिंग दिन पर 15.85 करोड़ की बेहतरीन कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने रिलीजिंग के दूसरे दिन 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। और लगातार तीसरे दिन भी फिल्म ने 13.70 करोड़ की बंपर कमाई की थी। रविवार यानी फिल्म रिलीजिंग के चौथे दिन फिल्म दृश्यम 3 ने 13.85 करोड़ और वहीं 5वें दिन 7.35 करोड़ का पावर कलेक्शन किया था। फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अब रिलीजिंग के 6वें दिन 6.45 करोड़ कमा चुकी है।

साउथ एक्टर मोहन लाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ लोगों को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद आ रही है। फिल्म के जादू के चलते फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। फिल्म की कहानी को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 के डायरेक्टर जीतू जोसेफ और एक्टर मोहन लाल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धूम मचा दी है।

बता दें कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ साल 2013 में आई सुपर हिट फिल्म ‘दृश्यम’ की फ्रैंचाइजी फिल्म की 3 किस्त है। उस समय भी फिल्म के मुख्य अभिनेता मोहनलाल का जादू दर्शकों के सर पर चढ़कर बोला था। एक्टर मोहनलाल दृश्यम 3 में जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आ रहे है। ‘दृश्यम 3’ ने अपनी शानदार कमाई के दम पर मलयालम सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मोहनलाल की इस फिल्म का तूफान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी साफ दिखाई दे रहा है।