मथुरा। पूरे देश में अग्रवाल समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाली राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के गोपाल शरण गर्ग एक बार पुन: निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये है। सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी नत्थूराम जैन द्वारा की गई है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की यह टीम 2021 से 2024 तक तीन वर्ष के लिए चुनी गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 3 से 5 मार्च तक सम्पन्न हुई जिसमे 12 पदों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किये, नामांकन पत्र वापस वापस करने की अन्तिम तिथि 9 मार्च तक थी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बृज प्रदेश के उप महामंत्री और जिला संरक्षक योगेन्द्र गोयल ट्रेजरी वालों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय उप महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रकाश चंद गोयल द्वारा संगठन हित में अपना नामांकन पत्र वापस लेने के बाद चुनाव अधिकारीयों द्वारा चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध सम्पन्न होने की घोषणा की गयी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल (दिल्ली), विनोद अग्रवाल (सूरत), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बी एल गुप्ता (दिल्ली),राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य भूषण जैन (दिल्ली), ईश्वर प्रसाद अग्रवाल (रायपुर), सुरेश बंसल ( सिलिगुडी), राम प्रकाश गर्ग (दिल्ली), राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रेम चंद मंगल(धौलपुर), बसंत मित्तल(रांची), सी बी गोयल (पंचकूला), रविन्दर गोयल (दिल्ली) निर्वाचित घोषित किये गए। दिल्ली के रोहिणी में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में सह चुनाव अधिकारी सुन्दर दास अग्रवाल, गिरीश जैन संजय जैन एवं पर्यवेक्षक आर बी सिंगला का मुख्य सहयोग रहा ।
Howdy! Do you know if they make any plugins to assist with
Search Engine Optimization? I’m trying to get my site to rank for
some targeted keywords but I’m not seeing very good success.
If you know of any please share. Kudos! You can read similar article
here: Blankets