नई दिल्ली । भारत सरकार के केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और असभ्य कंटेंट पब्लिश करने वाले 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि इन प्लेटफॉर्मस को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही सरकार ने 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल भी ब्लॉक किए हैं।
किन ओटीटी ऐप्स पर लगाया बैन
- Dreams Films
- Voovi
- Yessma
- Uncut Adda
- Tri Flicks
- X Prime
- Neon X VIP
- MoodX
- Besharams
- Hunters
- Rabbit
- Xtramood
- Nuefliks
- Mojflix
- Hot Shots VIP
- Fugi
- Chikooflix
- Prime Play
ब्लॉक किए गए ओटीटी ऐप्स में से एक को गूगल प्ले स्टोप पर 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इसके साथ ही दो ऐप्स को 50 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इसके साथ ही ये ऐप्स अपने कंटेंट को प्रमोट करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी करते हैं। इन ओटीटी प्लेटफार्मस की सोशल मीडिया अकाउंट पर 32 लाख से अधिक यूजर्स हैं।