मथुरा। पुरुषोत्तम मास में गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर मथुरा-वृंदावन के घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बंगाली घाट, विश्राम घाट सहित विभिन्न प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
नगर निगम द्वारा सभी घाटों और उनसे जुड़े मार्गों पर 24 घंटे उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसके लिए विशेष टीमें लगातार तैनात हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर बैरिकेडिंग कराई गई है और लाइफ जैकेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
इसके अलावा घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की गई है, जो हर समय सतर्क हैं। गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक और बैनर लगाए गए हैं, साथ ही लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, खोया-पाया शिविर, शुद्ध पेयजल के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट्स की भी व्यवस्था की गई है। घाटों और मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे रात में भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नगर निगम की टीम लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शशांक सिंह, वार्ड सुपरवाइजर महेश काजू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.