Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
मथुरा (राजपथ मथुरा ब्यूरो) । मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर गुरूवार सुबह ट्रैक पर दौड़ती एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। इससे रेल मार्ग एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे अधिकारी व इंजीनियर ने जानकारी ली। इसके बाद गाड़ी में अलग हुए डिब्बे जोड़कर आगे रवाना किया गया। मथुरा से बरेली के लिए एक मालगाड़ी तड़के करीब 3.50 बजे रवाना हुई। राया- मथुरा रोड के गांव मल्हे के पास गाड़ी की आठ बोगियां अलग हो गईं। शेष गाड़ी आगे बढ़ गई। जानकारी होने पर कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी रुक गई। इसके बाद जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इंजीनियर की मदद से अलग हुई बोगियों को गाड़ी में जुड़वाया। इसके बाद आगे के लिए रवाना किया। इस कारण कासगंज से मथुरा आ रही पैसेंजर
और मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन एक घंटे देरी से चली। वहीं एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को सोनई, मुरसान व हाथरस व मथुरा जंक्शन पर रोकना पड़ा। स्टेशन मास्टर संजय मीना ने बताया की रेल मार्ग एक घंटे से अधिक समय तक प्रभावित रहा है।