मथुरा। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिला व महानगर कार्यकर्ताओ द्वारा नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर लाइफ केयर ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। रक्तदान देने वालों में मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष राघवेंद्र ठाकुर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष इमरान अब्बास राजेंद्र फरारी यूथ ब्रिगेड महानगर महासचिव राज पांडे यूथ ब्रिगेड कोसी नगर अध्यक्ष जाकिर खान यूथ बिग्रेड जिला महासचिव आदिल खान यूथ बिग्रेड जिला महासचिव जुनैद खान यूथ बिग्रेड महानगर उपाध्यक्ष सलमान मलिक यूथ ब्रिगेड महानगर सचिव शाहरुख अब्बास यूथ ब्रिगेड महानगर सचिव संगम यादव यूथ ब्रिगेड महानगर सचिव देवेंद्र सिंह यूथ बिग्रेड महानगर उपाध्यक्ष सुधांशु यादव यूथ ब्रिगेड महानगर सचिव अनिल छोकर यूथ ब्रिगेड महानगर सचिव सिद्धार्थ चौहान यूथ बिग्रेड जिला उपाध्यक्ष राहुल कुरैशी आदि सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
सपा नेता राघवेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने आम लोगों के उत्थान के लिए बहुत ही उपयोगी कार्य किए। उन जैसा नेता कोई नहीं। उनके द्वारा भारतीय सैनिकों के हित में किए गए कार्य आज भी लोगों को याद है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Prev Post