आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव क्रांति शेखर नोएडा में OSD बने , यूपी में PCS तबादलों की लिस्ट जारी
लखनऊ। उ.प्र. सरकार द्वारा आईएएस आईपीएस पीसीएस अधिकारियों के निरंतर तबादलों की लिस्ट जारी की जा रही है।
आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव क्रांति शेखर सिंह को नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है उनके स्थान पर मेरठ में तैनात अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति श्रद्धा शांडिल्यायन को एडीए सचिव पद पर तैनात किया गया है।