• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home खेल

IPL 2025 ऑक्शन : क्रिकेट जगत के वो 5 बड़े नाम जो रहे गए अनसोल्ड

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in खेल
0
IPL 2025 ऑक्शन : क्रिकेट जगत के वो 5 बड़े नाम जो रहे गए अनसोल्ड

IPL 2025

0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । आईपीएल 2025 को लेकर रोमांच और बढ़ चुका है। इस बार सभी 10 टीमें कई नए खिलाड़ियों के साथ नजर आएंंगी। टूर्नामेंट के आगाज से पहले दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में खत्म हो चुका है और कुछ टीमें अब नए कोच और कप्तान के साथ ट्रॉफी की दावेदारी पेश करने के लिए बेताब हैं।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। जबकि, बिहार के महज 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। युवा खिलाड़ियों को मंच देने वाली इस फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है। हालांकि, इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिससे क्रिकेट जगत स्तब्ध है। इस बार दिग्गज बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज समेत स्टार ऑलराउंडर भी अनसोल्ड रह गए।

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों ने बड़ी डील हासिल की, जबकि डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो जैसे बड़े नाम नहीं बिके। हैरानी की बात यह रही कि पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर को 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में कोई खरीददार नहीं मिला। 43 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने अपने करियर में पहली बार नीलामी के लिए रजिस्टर कराया था, लेकिन उन्हें खरीदार नहीं मिला।

डेविड वॉर्नर (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये): यह आईपीएल में सबसे यादगार करियर में से एक का अंत है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर को 2 करोड़ रुपये में कोई खरीदार नहीं मिला। अब सवाल यह है कि क्या हम उन्हें कमेंटेटर के तौर पर टूर्नामेंट में देखेंगे? वह पहले दिन की ही तरह दूसरे दिन भी अनसोल्ड रहे। डेविड वॉर्नर का ना बिकना हैरानी की बात रही।

पृथ्वी शॉ (बेस प्राइस 75 लाख रुपये): दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए जाने के बाद कोई भी इस ओपनर को नहीं खरीदना चाहता था। उन्होंने कैपिटल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की और 79 मैच खेले, जिसमें 1893 रन बनाए। पिछले दो सीजन में वे केवल 16 मैच ही खेल पाए। पिछले सीजन में उन्होंने केवल 198 रन बनाए। वह गलत कारणों और फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण चर्चा में रहे।

शार्दुल ठाकुर (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये): इस स्टार ऑलराउंडर का अनसोल्ड रहना एक बहुत बड़ा आश्चर्य था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपनी छाप छोड़ने के बाद, शार्दुल को अच्छी डील मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, वह नीलामी के दूसरे दिन आए जब टीमों के पास बहुत ज्यादा पैसे नहीं थे।

जेम्स एंडरसन (बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये): क्रिकेट फैंस को पूरी उम्मीद थी कि दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर भी बंपर बोली लगेगी। इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने करियर में पहली बार नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। यहां तक कि दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मशहूर सीएसके ने भी एंडरसन को नहीं खरीदा। उनको बोली प्रक्रिया से भी बाहर रखा गया।

एंडरसन को उम्मीद थी कि कोई ना कोई टीम तो उन्हें आईपीएल ऑक्शन में जरूर खरीदेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 1.25 करोड़ के बेस प्राइस के एंडरसन को खरीदना तो छोड़िए, उनका नाम ही ऑक्शन में नहीं लिया गया। आईपीएल की 10 टीमों ने उनका नाम ही ऑक्शन में नहीं लाने का फैसला किया। यानी कोई टीम उन्हें खरीदना ही नहीं चाहती थी। एंडरसन का नाम एक्सीलरेटेड ऑक्शन में भी नहीं आया।

डेरिल मिचेल (बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये): न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के लिए खुद को रजिस्टर किया था। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल के पिछले संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था लेकिन वह भी इस बार अनसोल्ड रहे।

Tags: #IPL 2025
Previous Post

Understanding Bariatric Surgery: A Lifeline for Obesity and Health

Next Post

गुलजार से मिलकर खिल उठा अनुपम खेर का दिल और दिमाग, बोले- ‘शख्सियत ही ऐसी है’

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
गुलजार से मिलकर खिल उठा अनुपम खेर का दिल और दिमाग, बोले- ‘शख्सियत ही ऐसी है’

गुलजार से मिलकर खिल उठा अनुपम खेर का दिल और दिमाग, बोले- ‘शख्सियत ही ऐसी है’

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
वंदे मातरम् को नारा बनाने वाली कांग्रेस ही थीः खरगे

वंदे मातरम् को नारा बनाने वाली कांग्रेस ही थीः खरगे

December 9, 2025
पहले T20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया , भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

पहले T20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराया , भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

December 9, 2025
चुनाव आयोग का फैसला: ईपिक नहीं है तो 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के सहारे कर सकेंगे मतदान

एसआईआर के दूसरे चरण में अब तक 99.18 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज्ड

December 9, 2025
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर भाजपा की नजर, अमित शाह 28 दिसंबर से चार चुनावी राज्यों का करेंगे दौरा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर भाजपा की नजर, अमित शाह 28 दिसंबर से चार चुनावी राज्यों का करेंगे दौरा

December 9, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4740660
Views Today : 10567

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved