गोवर्धन में महिला चैयरमेन और ईओ ने आंगन बाड़ी केंद्रो को वितरित किए बर्तन, चूल्हा, सिलिंडर
गोवर्धन। नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों को बर्तन व गैस सिलेंडर हॉट कुक्ड योजना के तहत वितरित किए गए है।
शासन ने सभी निकायों को उनके क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को हॉट कुक्ड योजना के अंतर्गत रसोई से संबंधित सभी वर्तन व गैस चूल्हा सिलिंडर सहित बांटने के निर्देश दिए थे। योजना का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र पर ही गर्भवती महिलाओं और बच्चो को ताजा खाना बना कर उपलब्ध कराना है। इसमें गैस चूल्हा, एक सिलेंडर सहित कुल 109 बर्तन शामिल है।
इसी क्रम में नगर पंचायत गोवर्धन के अंतर्गत स्थित 14 आंगन बाड़ी केंद्रो पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकृत्रियों को सी डी पी ओ पूर्णिमा पांडे की उपस्थिति में वर्तन नगर पंचायत चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा, अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपई ने प्रदान किए। बर्तनों को पाकर आंगनबाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
चेयरमैन प्रभा देवी व ई ओ कल्पना बाजपई ने बताया की नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 14 आंगनवाड़ी केंद्रों को हॉट कुक्ड योजना के अंतर्गत बर्तन प्रदान किए गए है। इस अवसर पर सपना देवी कविता शर्मा अंजू आशा जैन राधा बालकेश रेखा भगवती कृष्णा तिवारी गीता शर्मा, मोहरवाती आदि आंगनबाड़ी उपस्थित रही।