सांसद हेमामालिनी चार दिवसीय दौरे पर आगरा-मथुरा के कार्यक्रमों में लेंगी भाग

मथुरा। सांसद श्रीमती हेमा मालिनी अपने चार दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी से 28 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने मथुरा आ रही है।
सांसद प्रतिनधि जनार्दन शर्मा के अनुसार 24 फरवरी की रात्रि वह मथुरा आ जाएंगी।
सांसद श्रीमती हेमा मालिनी रविवार 25 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं सिविल लाइंस में सदर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ दीवाल लेखन एवं मंगला जी के दुकान के पास सिविल लाइंस में आयोजित बैठक में शामिल होंगी, दोपहर 12 बजे औरंगाबाद में दीवाल लेखन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।
सांय 4 बजे जागरण विमर्श कार्यक्रम में भाग लेने होटल आई.टी.सी. मुगल फतेहाबाद रोड आगरा जाएंगी। 26 फरवरी सोमवार को प्रातः 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 525 अमृत स्टेशनों का शिलान्यास एवं 1500 आरओबी/आरयूबी का शिलान्यास/लोकार्पण छाता रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरओबी संख्या 544 (बरसाना रोड) पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 12 गोवर्धन विधानसभा के जतीपुरा मंडल में कार्यकर्ताओं से संपर्क, आन्योर एवं सूर साधना स्थली पारसौली में भ्रमण रहेगा । 27 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे मांट विधान सभा क्षेत्र में भ्रमण रहेगा ।
28 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मथुरा के साथ बैठक तथा दोपहर 12 गोकुल/महावन मंडल कार्यकर्ताओं के साथ दीवाल लेखन कार्यक्रम एवं दोपहर 12:30 बजे बलदेव विधानसभा के नूरपुर ग्राम में गांव चलो अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी ।