सपा नेता को धूल में मिलाने वाले कमिश्नर पर योगी मेहरबान , प्रतिनियुक्ति एक बार फिर छह महीने बढ़ायी

लखनऊ। रामपुर के जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने के दौरान सपा नेता आजम खान को जमीनी स्तर का आभास कराने वाले वर्तमान में
मुरादाबाद के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है। इस संबंध में डीओपीटी ने आदेश जारी कर दिया है।
वह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। यूपी के मऊ जनपद के निवासी आंजनेय कुमार सिंह मूल रूप से सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति 14 फरवरी 2024 को पूरी हो चुकी थी।