मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षी के पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद में कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। सुरक्षा एजेंसी भी नकल के गैंगों पर निगाह बनाए हुए हैं। यूपी एसटीएफ भी मथुरा में डेरा डाले हुए है। डीएम शेलेंद्र सिंह और एसएसपी शैलेश पांडेय द्वारा अलग अलग सेंटरों पर जाकर निगरानी की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की शुरुआत शनिवार को हो गई। दो दिन चलने वाली इस भर्ती परीक्षा में जनपद के 68 हजार से अधिक युवा शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा मथुरा जनपद में 37 परीक्षा केंद्र पर हो रही हैं। परीक्षा से पहले ही सभी केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी थी। आवेदकों के साथ उनके परिजनों की भीड़ भी केंदों पर जुटी। सघन चेकिंग के बाद आवेदकों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उ.प्र.पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल कराए जाने के लिए परीक्षा केन्द्र चंपा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद बीएसए कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर मौजूद मजिस्ट्रेट से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से परीक्षा की शुरुआत हुई। रविवार को भी परीक्षा होनी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.