Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
वाराणसी । यूपी धार्मिक टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनता जा है। पिछले साल से 37 प्रतिशत ज्यादा लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। साल 2024 के 168 दिनों में 3.11 करोड़ लोगों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। 2023 के पहले 6 महीने में 1.93 करोड़ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
मंदिर ट्रस्ट ने 14 दिन पहले यानी 16 जून तक का आंकड़ा जारी किया है। ये अब तक नया रिकॉर्ड बन चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2024 अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो रहा है, लेकिन बाबा काशी विश्वनाथ के भक्तों पर इसका असर नहीं हो रहा है। 46-47 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच देश-दुनिया से आए श्रद्धालु घंटों लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र ने बताया- जून की इस प्रचंड गर्मी के बीच 16 दिनों में 24.55 लाख भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया है। जबकि पिछले महीने मई के 31 दिनों में 61.87 लाख लोग मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका था। मंदिर प्रशासन का मानना है कि जून के लास्ट तक कई छुट्टियां पड़ रही हैं। इसलिए यह डेटा बढ़ेगा।
जून 2023 में पहुंचे थे 31 लाख लोग
पिछले साल 2023 के जून महीने में 31 लाख से ज्यादा शिव भक्तों ने दर्शन किए थे। अनुमान है कि इस बार ये आंकड़ा 48-50 लाख को पार कर जाएगा। दरअसल, पिछले साल मई में 42 लाख के आस-पास लोगों ने दर्शन किया था, जबकि इस साल मई में 61.87 लाख का आंकड़ा छू लिया।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि जून महीने की इस प्रचंड गर्मी के बीच 16 दिनों में 24 लाख 55412 भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया, जबकि पिछले महीने मई के 31 दिनों में 61 लाख 87957 दर्शनार्थी मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका था।