मथुरा । श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम लला के नवनिर्मित भव्य दिव्य मन्दिर के उद्घाटन समारोह व श्रीराम लला प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में जगह जगह सुन्दर कांड एवं भंडारे का भव्य आयोजन किए गए। इसी क्रम में महानगर की हाईवे प्लेटीनम कॉलोनी में बीएसए कॉलेज के लॉ विभाग के डीन डा एस के रॉय संजय गौतम संतोष मिश्रा गौरव अग्रवाल रमन चौरसिया रविन्द्र यादव अनूप चतुर्वेदी डब्बू अग्रवाल मीरा अग्रवाल अर्चना आकृति अलका शिखा तथा कालोनी के सभी निवासियों ने सुंदर काण्ड का पाठ का आयोजन किया। सुंदर काण्ड के बाद सभी ने मिलकर दीपावली मनाई व सभी कालोनीवासी ने मिलकर एक साथ प्रसाद भी सहभोज भंडारा के रूप मे प्राप्त किया तथा श्री राम के जयकारे लगाए । इसी बीच बच्चो के द्वारा मिलकर आतिशबाजी की गयी ।