मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मथुरा में कई डिप्टी क्लेक्टर और तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाब करते हुए तबादला लिस्ट जारी की है।
डिप्टी कलेक्टर मयंक गोस्वामी को उप जिलाधिकारी गोवर्धन, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता को उप जिलाधिकारी सदर बनाया गया है। सदर तहसील पर अब तक तैनात जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आईएएस अजय जैन का शासन ने पिछले दिनों लखनऊ के सीडीओ के पद पर तबादला कर दिया था। तभी से सदर तहसील खाली पड़ी थी।
इनके अलावा डिप्टी कलेक्टर राजकुमार भास्कर को एसीएम वृंदावन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कंचन गुप्ता को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर, डिप्टी कलेक्टर आदेश कुमार को उप जिलाधिकारी न्यायिक मांट तथा उप जिलाधिकारी गोवर्धन श्रीमती दीपिका मेहर को उप जिलाधिकारी न्यायिक महावन के पद पर तैनात किया गया है।
वही तहसीलदार न्यायिक मथुरा पवन कुमार गुप्ता को तहसीलदार मांट, तहसीलदार मांट मनीष कुमार को तहसीलदार गोवर्धन तथा तहसीलदार गोवर्धन अजीत कुमार को तहसीलदार न्यायिक मथुरा के पद पर तैनात किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.