मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव देवसेरस में शराबी पति ने नशे में पत्नी को पीट-पीट कर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बीती रात थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवसेरस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिसकी सूचना माइके पक्ष के लोगों को लगी तो मायके पक्ष के लोग भी गांव देवसेरस पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम भेज घटना की जांच शुरू कर दी।
मृतका के भाई ने बहनोई पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उनकी बहन के साथ बहनोई शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता रहता था। रविवार देर रात भी रामवती के साथ मारपीट कर दी जिससे वह बेहोश हो गई और बेहोशी की हालत में स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति भाग सिंह टेंपो चालक है और नशे का आदी है। पुलिस थाना गोवर्धन में मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.