वाशिम। मानो न मानो परन्तु यह बात सोलह आना सत्य है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका 2 घंटे लंबा ऑपरेशन कर मंगलसूत्र को निकाल लिया गया।
बताया जाता है महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक गांव की महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया। अगले दिन महिला ने जिस प्लेट में उसका मंगलसूत्र रखा था उस प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया। भैंस ने चारे के साथ मंगलसूत्र निगल लिया।
कुछ देर बाद महिला ने देखा कि उसका मंगलसूत्र गायब है बाद में उसे याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है इस पूरे मामले के बाद भैंस की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया।
इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है 2 घंटे ऑपरेशन चला जिसमें उसके 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.