मथुरा । मथुरा वृंदावन क्षेत्र में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ई रिक्शा टेंपो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों को नगर निगम के महापौर ने गंभीरता से लिया है। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि अब ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन कर उनका रूट निर्धारण किया जाएगा और जो रूट निर्धारण होगा इस पर वह संचालित होंगे अलग रूट पर संचालन मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने जाम से मुक्ति एवं श्रद्धालुओं से अधिक किराया वसूली आदि शिकायतों के समाधान के लिए मथुरा वृन्दावन नगर निगम शीघ्र ही ई -रिक्शा के रजिस्ट्रेशन करके रूट निर्धारण करेगा।
महापौर श्री अग्रवाल ने बताया कि मथुरा-वृन्दावन में प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धांलू आते हैं उनसे ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूली करते हैं जिससे मथुरा वृन्दावन की छवि खराब होती है इसके लिये नगर निगम द्वारा रूट बनाकर और शुल्क निर्धारित करके एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिससे आने वाले समय में लोगों को इस समस्या से निदान मिलेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.