मथुरा। अग्रवाल मित्र मंडल के तत्वाधान में महानगर के प्रशिद्ध श्री भूतेश्वर मंदिर स्थित खाटू श्याम जी पर छप्पन भोग लगाया गया जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्वालू उमड़ पड़े।
भूतेश्वर मंदिर पर अग्रवाल मित्र मंडली द्वारा खाटू श्याम जी के वार्षिकोत्सव पर छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने भर चढ़कर भाग लिया। भजन मंडली द्वारा गाए गए खाटू श्याम के भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.