IAS अभिनव जे. जैन ने कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी का संभाला पदभार

2022 बैच के अधिकारी ने संभाला नया दायित्व, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस

कानपुर नगर। जनपद मथुरा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे अभिनव जे. जैन ने मंगलवार को कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभिनव जे. जैन वर्ष 2022 बैच के युवा एवं ऊर्जावान आईएएस अधिकारी हैं। मूल रूप से दिल्ली निवासी श्री जैन ने मथुरा में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया। उनके कार्यशैली को लेकर आमजन और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सकारात्मक छवि रही।
अब कानपुर नगर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारी जिले की विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण विकास, पंचायती राज व्यवस्थाओं की मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की होगी। माना जा रहा है कि उनकी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री जैन ने संकेत दिए कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता और गति के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उल्लेखनीय रहे कि जनपद मथुरा में उन्होंने मांट और सदर तहसील के उप जिलाधिकारी के पद पर बखूबी कार्य किया।
उनके कार्यकाल को सराहा जा रहा है।