गोवर्धन क्षेत्र में विकास प्राधिकरण ने चार दुकानों को जेसीबी से किया सफाचट

मथुरा। सुनियोजित विकास सुन्दर मथुरा की परिकल्पना को चोट पहुंचाने वाले लोगो के खिलाफ प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को गोवर्धन के ग्राम अड़ींग इलाके में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अलग-अलग स्थानों पर बन रही चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त से कर दिया। 30×15फुट के क्षेत्र में दो दुकानों का निर्माण मनीष पंडित एवं भोला पंडित द्वारा अड़ींग बाईपास पर किया गया था।

इस संबंध में 17 जनवरी 2023 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया। आज गोवर्धन तहसीलदार श्रीमती मीनू सिंह अड़ींग पुलिस चौकी प्रभारी एस आई प्रबल प्रताप सिंह तथा प्राधिकरण के अवर अभियंता अनिल कुमार अनिरुद्ध यादव सर्वेश गुप्ता एवं दिनेश कुमार की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण किया गया। इसी प्रकार कमल सिंह आदि ने 20×25 फुट के क्षेत्र में निर्मित दो दुकानों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।
मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार व ओएसडी प्रसून द्विवेदी का कहना है कि अवैध निर्माणों के विरूद्ध ध्वस्तीकरण निरंतर जारी रहेगा इसलिए बिना नक्शा पास कराये निर्माण न करे।