मथुरा। समूचे मथुरा वृंदावन में दिन हो या रात जाम अधिकांश सड़को पर दिखाई देगा कही टेम्पू टिर्री वाले जिम्मेवार है तो कही अतिक्रमण। शहर में एक पुलिस चौकी ने तो सड़क पर ढाबा चलाने की अनुमति दे रखी है इसके लिए कितना भी जाम लगा रहे कोई परवाह नहीं। जगह-जगह अवैध ढाबे खुल गये हैं जो कि सड़क पर ही लोगों को कुर्सी डाल कर खाना खिलाते हैं जिसके कारण सड़कें भी सिकुडती जा रही हैं। वहीं इन ढावों पर मिलने वाला खाना भी निम्न स्तर का परोसा जा रहा है न तो नगर निगम का ध्यान इस ओर है, न खाद्य विभाग ऐसे ढाबो की नियमित जांच ही करता है।
पुलिस चौकी बागबहादुर इलाके में मथुरा जंकशन स्टेशन से पंजाबी पेच तक सड़क पर लगने वाले ढाबे खुल गये हैं, सड़क पर खुले में ही लोगों को कुर्सी टेबिल डाल कर खाना खिलाया जा रहा है। खाने की क्वालिटी की शिकायत यात्री परदेशियों द्वारा आय दिन की जाती है। शिकायत करने पर ग्राहक को ढाबा संचालक द्वारा गाली गलोज करके वहां से भगा दिया जाता है।
इसी सड़क पर लम्बे समय से बेधड़क योगीराज होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट द्वारा तो आधी से ज्यादा सड़क घेर कर सड़क पर ही लागों को बिठाकर खाना परोसता है इसके यहां न तो खाद्य विभाग का कोई अधिकारी आता है, न ही पुलिस इससे कुछ कहती है। यहां आने यात्री परदेशी खाना खाने के वाद दी गई रकम की रसीद की मांग करते हैं और आये दिन झगड़ते देखे जा सकते हैं। खाद्य विभाग को न तो यहां मानकों के अनुसार साफ सफाई दिखती है, न जीएसटी विभाग को यहां होने वाली मोटी कमाई पर कोई बिल दिया जा रहा है या नहीं यह दिखता है, न ही नगर निगम को यह दिखता है कि सड़क पर अवैध कब्जा करके ढाबा चलाया जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.