मथुरा। मंगलवार को मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर छाता मौजा आझाई के समीप 3 एकड़ भूमि में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये प्लाटिंग का कार्य मौके पर चलता देख जेसीबी से ध्वस्तीकरण कार्य किया है । बताया जाता है किसी धर्मवीर सिंह द्वारा ये अवैध कालौनी विकसित की जा रही थी।
नोटिस के बाबजूद कार्य जारी रहने पर विशेष कार्य अधिकारी प्रसून द्विवेदी द्वारा 31 जुलाई 23 को इस अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे जिसके क्रियान्वयन के क्रम में आज जैत पुलिस एस साथ एसडीम छाता नरेंद्र यादव, प्राधिकरण अभियंता सर्वेश कुमार ,दिनेश कुमार एवं अन्य प्राधिकरण स्टाफ ने कॉलोनी में बने हुए कमरे, सड़क ,बाउंडरी को जेसीबी से तोड़ दिया। इस कार्यवाही से हाईवे के दोनों ओर अनाधिकृत निर्माण करने वालो में हड़कंप मच गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.