राया ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय ) कस्वा राया में मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोंगा रोड पर मीट से भरी मैक्स गाड़ी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया जिसमे चार कुंटल मीट प्लास्टिक के बोरो में भरा हुआ था। आज सुबह मुखविर की सूचना पर एसएसआई शिवकुमार शर्मा ने गोंगा मार्ग शिवधाम कालोनी के पास से मैक्स गाड़ी संख्या यूपी 81 डीटी 2998 को पकड़ लिया जिसमे प्लास्टिक के बोरो में चार कुंटल मीट भरा हुआ था। कागज न दिखा पाने के कारण पुलिस ने गाड़ी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर थाना राया ले आयी ।
सूचना पर गौ रक्षक समिति के अध्यक्ष राकेश बंसल कार्यकर्ताओ के साथ थाना राया पहुच गए। पुलिस पूछताछ में पकडे गए लोगो ने अपने नाम इमरान निवासी जवाहर थाना मुरसान अरमान निवासी व्यापारी मोहल्ला थाना राया शराफत निवासी डीग गेट मथुरा और राजा निवासी व्यापारी मोहल्ला थाना राया बताया । थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि इमरान राया क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर मीट की सप्लाई करता है। यह मीट गाय का है या अन्य जानवर का इसकी जानकारी जांच के बाद ही मालूम पड़ेगी जिसको लेकर मीट को प्रयोगशाला भेजा गया है। और पकड़े गए लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.