मथुरा। अपने अपहरण की फर्जी कहानी गडकर पिता से एक लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार 4 अक्टूबर को छैलबिहारी पुत्र जीवाराम निवासी रोशन बिहार कालौनी थाना जमुनापार ने प्रार्थनापत्र दिया कि मेरा पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 19 वर्ष गुरुवार से अपने काम से घऱ से गया था जो वापस नही आया है । बेटे के फोन से मेरे फोन पर कॉल आया तो उसने बताया कि तीन चार लोगो द्वारा मुझे पकड़ रखा है। कही जाने नही दे रहे है । ये लोग बहुत ही खतरनाक है तथा मेरी हत्या भी कर सकते है । एक लाख रूपये की मांग कर रहे है । इस पर तत्काल थाना जमुनापार पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी ।
पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से धर्मवीर को लाला पुत्र रमेश निवासी गढी चाँदनी थाना एतमाद्दौला जनपद आगरा के घर से आज शनिवार को सकुशल बरामद कर लिया । कथित तौर पर अपहृत हुए धर्मवीर से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसे रूपयों की सख्त आवश्यकता थी इसलिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर अपने पिता से एक लाख रूपये की मांग की थी । प्र.नि. छोटेलाल थाना जमुनापार ने बताया कि बुरी संगत के कारण धर्मवीर ने ये कदम उठाया था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.