मथुरा जेल में मना कान्हा का धूमधाम से जन्मोत्सव, बंदियों ने गाए भजन , गुरु शरणानंद जी ने दिए लाखों रुपए के उपहार

मथुरा । जिला कारागार में गुरुवार को बहुत ही हर्षोल्लास जोश के साथ प्रभु श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर जेल प्रांगण में श्री कृष्ण जी की जय जयकार होती रही। जन्मोत्सव में चार चांद जब लग गए जब परम संत गुरु शरणानंद जी महाराज ने आकर वहां सभी जेल अधिकारी कर्मचारी और बंदियां को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बंदियों द्वारा राधे कृष्ण तथा शंकर पार्वती जी की झांकी निकाली गई तथा बंदियों द्वारा मन मोहक भजन गाए गए। कान्हा के जन्मदिन के सुबह रमन रेती आश्रम के गुरु श्री शरणानंद जी महाराज कारागार पर आए और बंदियां को अपने आशीर्वचन एवं प्रवचन से अनुग्रहित करते हुए उनसे अच्छे मार्ग पर चलने का आव्हान किया। गुरु शरणानंद जी महाराज द्वारा

इस अवसर पर बंदियों को गर्मी के दिनों में ठंडे पानी की ब्यवस्था हेतु 22 नग 90 लीटर वाले वाटर कूलर व 7 नग डिस्पेंसर प्रदान किये गए। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक बृजेश कुमार जेलर महाप्रकाश सिंह चिकित्सा अधिकारी डॉ उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी डिप्टी जेलर कुमारी करुणेश श्रीमती शिवानी देवी एवं अनूप कुमार व लेखाकार श्री सी एम तिवारी फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र द्विवेदी सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।