मथुरा। बरसाना की होली में शामिल होने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहाँ रोपवे की भी सेर करेंगे। बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत स्थित राधारानी मंदिर तक मुख्यमंत्री को रोप-वे से ले जाया जाएगा।
इस बार बरसाना की होली 7-8 मार्च को है। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन संभावित है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का लगभग प्रत्येक वर्ष होली और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आगमन हुआ है। इसी संभावना के दृष्टिगत इस बार भी मुख्यमंत्री का होली पर मथुरा आगमन प्रस्तावित है। लखनऊ से मिले संकेतों के बाद जनपद स्तर पर होली के साथ मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां की जा रही हैँ। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और कमिश्नर आगरा शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मथुरा और बरसाना में होली और मुख्यमंत्री आगमन को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा भी की जा चुकी है। माना जा रहा है कि बरसाना की होली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सात मार्च को बरसाना आएंगे। इस दिन राधारानी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी। इसके अगले दिन आठ मार्च को लठामार होली है। सात मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन के पश्चात उन्हें राधा रानी मंदिर तक रोप वे से ले जाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरु कर दी गई हैँ। रोपवे के सुरक्षा मापदंड परखने के लिए सुरक्षा चेकिंग कराई जा रही है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह तैयारियों में जुटे हुए है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री दोपहर के समय यहाँ आएंगे। योगी एक छोटी जन सभा भी सम्बोधित कर सकते है उसके किये जिला भाजपा संगठन तैयारियों में लगा हुआ है। ग्रामीण इलाको से लोगों को लाने के लिए बस लगाई जाएंगी।
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि बरसाना में होली पर मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए तैयारियां की जा रही हैँ। रोप वे से मुख्यमंत्री को राधारानी मंदिर तक ले जाने की व्यवस्था है। इस बिंदु को देखकर तैयारी की जा रही हैँ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.