मथुरा। मथुरा-वृन्दावन शहरी क्षेत्रों में नगर निगम का बंदर पकडों अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत निगम की टीम ने दोनों स्थानों के अलग-अगल क्षेत्रों से अभियान के तहत आज तीसरे दिन तक करीब 400 बंदरों को पकड़ कर पिंजडों में डाल दिया गया है। हालांकि निगम का यह अभियान वृन्दावन नगर में गति नहीं पकड़ सका है यहां अभी तक केवल 144 बंदरों को ही पकड़ा जा सका है। वहीं मथुरा शहर में उक्त अभियान से लोग खुश है यहां यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। यहां निगम की दो टीमें इस कार्य में जुटी हुई है। अभी तक कार्यवाही चौबिया पाड़ा इलाके में ही हुई है। उक्त टीमों ने वार्ड सं. 61 चौबिया पाडा से कल तक जहां 122 बंदरों को पकडे थे वही आज सतघड़ा ककोरण घाटी क्षेत्र से 100 से अधिक बन्दरों को पकड़ा गया है।
अभियान की बावत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के स्वास्थ्य अधिकारी करीम अख्तर कुरैशी ने बताया कि निगम का अभियान लगातार जारी है। बीती 19 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान के दौरान मथुरा-वृन्दावन शहरों से अब तक करीब 400 बंदर पकड़ कर अलग-अलग स्थित वन संरक्षित क्षेत्रों में छोड़ दिया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.