मथुरा वृंदावन क्षेत्र से पिंजड़ों में कैद हुए 9 दर्जन बंदर, लोगों में हर्ष

मथुरा। बृजवासियों की बहु प्रतिक्षित बंदर पकड़ो मांग पर नगर निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शनिवार को महानगर के चौबिया पड़ा क्षेत्र से पांच दर्जन से अधिक बंदरों को पिंजरे में कैद किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से वायादा किया था कि वह उनको बंदरों के उपद्रव से निजात दिलाएंगे उस पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। अब निरंतर मथुरा वृंदावन क्षेत्र से बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा। महापौर श्री अग्रवाल ने क्षेत्रीय पार्षदों से आह्वान किया है कि वह बंदरों को पकड़े जाने के दौरान यह सुनिश्चित कर ले कि उन पर पहचान के लिए कलर स्प्रे किया जा रहा है कि नहीं। शनिवार से नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्रांतर्गत बन्दरों की समस्या के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा बन्दर पकड़ने हेतु संस्था/फर्म को अधिकृत किया गया है। उक्त फर्म द्वारा नगर निगम के अन्तर्गत प्रमुख मन्दिरों के साथ साथ समस्त वार्डों में से बंदरों को पकड़कर उन्हें रंग से चिन्ह लगाकर वन विभाग से हेतु चिन्हित किए गए स्थलों पर छोड़ा जाएगा। इसी क्रम में अधिकृत संस्था द्वारा अब तक 62 मथुरा जोन में एवम 50 वृंदावन जोन में कुल 112 बंदरों को पकड़ा गया है।

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि बंदर पकड़ो अभियान का पूरा फोकस अभी बिहारी जी मंदिर सहित वृंदावन के प्रसिद्ध धार्मिक और दर्शनीय स्थलों के आसपास और मथुरा शहर में द्वारकाधीश मंदिर जमुना घाट क्षेत्र घनी आबादी बाला चौबिया पाड़ा क्षेत्र में किया जा रहा ही जैसे जैसे यह क्षेत्र बंदर मुक्त होते जाएंगे तो अभियान को अलग-अलग क्षेत्र में क्रमवार चलाना जारी रखा जाएगा।
आम नागरिकों ने नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ो चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि बंदरों के कारण उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याएं, दुर्घटना से उनको निजात जल्दी मिल सकती है।