महापौर और नगर आयुक्त ने निगम को नंबर 1 पर पहुंचाने का कराया संकल्प, ऑनलाइन टैक्स का शुभारम्भ
मथुरा। 77 वाॅ स्वतन्त्रता दिवस नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में धूम-धाम से मनाया गया। प्रातः 10ः15 बजे महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात महापौर द्वारा अमृतकाल के पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये गये। सेन्ट पाॅल विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य प्रस्तुत किये गये। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा उपस्थित जन समूह को देश एवं नगर की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने का आहवान किया गया। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में आगामी 05 वर्षो में नगर निगम को प्रदेश में नागरिक सेवाओं की उपलब्धि एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर पहुॅचाने हेतु सभी नगर वासियों, पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों का आव्हान किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में महापौर एवम नगर आयुक्त द्वारा ऑनलाइन टैक्स का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर निगम मथुरा वृंदावन में अब सभी वार्डों में ऑनलाइन टैक्स जमा किया जायेगा।
समारोह में स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की सेवा करते हुए वीर गति पाने वाले शहीदों की पत्नियों श्रीमती राधा पत्नी शहीद प्रहलाद सिंह, श्रीमती धर्मवती पत्नी शहीद हेमराज, श्रीमती राजवती देवी पत्नी शहीद गिर्राज सिंह, श्रीमती मिथलेश पत्नी शहीद सौदान सिंह, श्रीमती विजय देवी पत्नी शहीद चन्द्रवीर सिंह, श्रीमती अनीता देवी पत्नी शहीद मुकेश कुमार, श्रीमती फूलवती पत्नी शहीद सोहनपाल, श्रीमती विजय देवी पत्नी शहीद गौरी शंकर, श्रीमती विमलेश देवी पत्नी शहीद वीरपाल को महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।
इनके अलावा नगर निगम में उत्कृष्ट सेवा भाव से कार्य करने वाले राज कुमार लवानियाॅ, सफाई निरीक्षक, महेश काजू, सफाई नायक, भूपेन्द्र सिंह, सुनील सिंह, विशाल, अरविन्द, मुरारी, कान्हा, नन्द किशोर, नितिन, मुन्ना, अकरम, कृष्ण गोपाल, प्रदीप, विकास एवं भूषण, राजीव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
वार्डों में डोर-टू-डोर कलेक्शन में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु दिनेश, हनीफ, सुभाष सैनी, श्याम सिंह , मुकेश, रामगोपाल, वनवारी, सुनील, राजेन्द्र, गोपाल सैनी, लाल सिंह एवं राजीव को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। ई.टी.एफ. की टीम में उल्लेखनीय सेवा हेतु सूवेदार राजेश कुमार, नायब सूवेदार राजेश कुमार, नायब सूवेदार पदम सिंह , नायब सूवेदार राहुल चतुर्वेदी, हवलदार प्रेमपाल सिंह , हवलदार योगेश सिंह, हवलदार धर्मवीर सिंह, नायक दिगम्बर सिंह, नायक अशोक कुमार, नायक गुलवीर सिंह एवं नायक पंकज सिंह को सम्मानित किया गया।
आवारा गौवंश पकडने एवं उनके सम्यक संरक्षण हेतु ओमप्रकाश सैनी को एवं समाज सेवी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल को नगर क्षेत्र में उनकी समाज सेवा हेतु सम्मानित किया गया।
नगर निगम बीते तीन माह से ऑन लाइन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस कार्य में सहयोगी टीम के सदस्य कम्प्यूटर आपरेटर अनुज भार्गव, आशीष गौतम एवं विजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
गरूण गोविन्द कुण्ड पर महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत देश की स्वतंत्रता/एकता/अखण्डता के लिये योगदान देने वाले सभी नायकों को समर्पित एक आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक को लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात गरूण गोविन्द कुण्ड पर वृक्षारोपण किया गया।
समारोह में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, धीरेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एस.के. गौतम, मुख्य अभियन्ता अजय कुमार, अधिशाषी अभियन्ता एस.पी. मिश्र कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल, कर अधीक्षक उम्मेद सिंह एवं बृज किशोर, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी तथा समस्त सफाई निरीक्षक तथा नगर निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार डा. श्यामपाल सिंह द्वारा किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.