मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोमवार को रूकमणि विहार आवासीय कॉलोनी में स्थित 39 विभिन्न श्रेणी के भवनो की नीलामी से 2 करोड़ 56 लाख 61 हजार रु की आय अर्जित की है। विकास प्राधिकरण के सभागार में विशेष कार्यधिकारी प्रसून द्विवेदी की अध्यक्षता में रूकमणि विहार आवासीय योजना में निर्मित 44 भवन की नीलामी प्रक्रिया हुई इसमें 203 लोगों ने आवेदन किए थे। नीलामी में उक्त भवनों की प्राप्ति के लिए विकास प्राधिकरण के प्रांगण में भारी भीड़ देखी गई।
ओएसडी श्री द्विवेदी के अनुसार नीलामी में एल आई जी के 7 भवन 1BHK के 6 भवन जबकि स्टूडियो के पांच भवन एवं दुर्बल आय वर्ग के 21 भवनों को मिलाकर 39 भवन आज नीलामी में दिए गए। इन भवनों का आरक्षित मूल्य 2 करोड़ 32 लाख 58 हजार रु था जिसके सापेक्ष में उच्चतम बोली के माध्यम से दो करोड़ 56 लाख 61हजार की प्राधिकरण को आय हुई है । उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कॉलोनी में अवशेष भवनों की नीलामी प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया में अधिशासी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी मुख्य लेखा अधिकारी नगेंद्र त्रिपाठी लेखा अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह राणा मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.