नई दिल्ली । निजी क्षेत्र एचडीएफसी बैंक की ओर से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट्स में 15 आधार अंक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, बैंक की ओर से एक साल के एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एमसीएलआर का सीधा संबंध बैंक की ओर से दिए जाने वाले लोन की ब्याज दरों से होता है। ऐसे में अगर बैंक इसमें बढ़ोतरी करता है, तो इससे ग्राहकों की ईएमआई में इजाफा होता है।
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब ओवरनाइट एमसीएलआर 8.35 प्रतिशत, एक महीने का एमसीएलआर 8.45 प्रतिशत, तीन महीने का एमसीएलआर 8.70 प्रतिशत और छह महीने का एमसीएलआर 8.95 प्रतिशत है। एक साल का एमसीएलआर 9.10 प्रतिशत हो गया है। वहीं, दो साल का एमसीएलआर 9.15 प्रतिशत और तीन साल का एमसीएलआर 9.20 प्रतिशत है।
इस महीने की शुरुआत में आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की ओर से एमसीएलआर की दरों में इजाफा किया गया था। ये बढ़ोतरी एक अगस्त से लागू की गई थी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से 10 अगस्त को आरबीआई की एमपीसी के फैसलों का एलान किया जाएगा। आरबीआई एमपीसी की बैठक 8 अगस्त को शुरू हो गई है। पिछले दो मॉनेटरी पॉलिसी में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।