अनुज सिंघल
फरह। जनपद मथुरा के विकास खण्ड फरह में खाली पड़े ग्राम पंचायत प्रधान पर 6 तारीख को प्रधानी का उप चुनाव हुआ था। इस दौरान विकास खंड फरह की ग्राम पंचायत महुअन में 2 उम्मीदवार घोषित हुए थे। वही प्रधानी का उपचुनाव होने के बाद आज विकास खंड फरह कार्यालय सभागार में पुलिस प्रशासन की कड़ी मौजूदगी में मतगणना की गई है।
इस दौरान मतगणना में उम्मीदवार जशोदा पत्नी स्व अमरपाल सिंह 44 वोटो से विजय घोषित हुई हैं। जीत की खबर सुनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वही सभी लोग ब्लॉक पहुंच कर ग्राम प्रधान जशोदा का फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया है। इसी के ग्राम प्रधान की जीत पर ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह और साथ ही ब्लॉक के सभी कर्मचारियों ने ढेर सारी बधाइयां दी । इस दौरान नवनिर्वाचित प्रधान जशोदा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि वह ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहायेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.