मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की बहु प्रतििक्षत हनुमत विहार आवासीय योजना के 230 आवासीय भूखंडो का आवंटन लाटरी ड्रा प्रक्रिया का लाइव प्रसारण आम नागरिक सहित सभी आवेदक अपने अपने घर बैठकर प्राधिकरण की वेबसाइट htps:://mvdamalthura.com पर देख सकते है। ऑनलाइन लाईव स्ट्रीमिंग का लिंक लाटरी ड्रा की तिथि के दिन मथुरा-वन्दावन विकास प्राधिकरण की उक्त वेबसाइट एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के ‘x’ अकाउंट (x.com/MathuraMvda) पर उपलब्ध रहेगा। जो लोग आने में असर्मथ है वह लाइव प्रसारण देख सकते है जिनकी लाटरी खुलेगी उनको फोन पर मैसेज भी दिया जायेगा।
लाटरी ड्रा प्रक्रिया के लाइव प्रसारण के संबंध में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी एवं osd प्रसून द्विवेदी ने बताया कि 25 नबम्बर को R-1 कैटेगिरी 170 से 225 वर्ग मीटर के 26 प्लाट एवं R-2 कैटेगिरी 120 से 150 वर्ग मीटर के 77 प्लाटो की लॉटरी निकाली जाएगी जबकि 26 नबम्बर को R-3 कैटेगिरी 70 से 119 वर्ग मीटर के 127 प्लाट की लॉटरी खोली जाएगी।
आपत्तियों के निस्तारण उपरान्त कुल 7502 पात्र आवेदकों तथा 28 अपात्र आवेदकों की सूची वेवसाइट htps i/mvdamathura.com पर लोड कर दी गयी है। 28 अपात्र आवेदकों का पंजीकरण निरस्त करते हुए उनके द्वारा जमा की गयी ईएमडी धनराशि को बैंक के माध्यम से वापस करने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त योजना के आवेदक यदि लाटरी ड्रा हेतु ड्रा स्थल पर नही आना चाहते हैं तो वह लाटरी ड्रा की कार्यवाही लाईव प्रसारण के द्वारा देख सकते है।
सूत्रों का कहना हैं पाचजन्य प्रेक्षागृह डैम्पीयर नगर पर लाटरी ड्रा की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.