मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान बोधगया मुक्ति संघर्ष समिति द्वारा चल रहे आंदोलन के समर्थन में शांतिपूर्वक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया।
बोधगया पर कथित धार्मिक लोगों द्वारा वर्षों से चल रहे अवैध कब्जे को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च कृष्णा नगर बिजली घर से आरंभ होकर भूतेश्वर डीग गेट भरतपुर गेट कोतवाली रोड होली गेट होते हुए विकास बाजार गांधी स्मारक पहुंचा जहां पर गगन भेदी नारों के साथ चौकी इंचार्ज होली गेट को राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।
शांतिपूर्ण पैदल मार्च में बौद्ध विहार मुक्ति का स्लोगन लिखी पत्रिकाएं हाथ में लेकर बौद्ध धर्म के धार्मिक स्थल को मुक्त करने की मांग की गई ।
इस मौके पर रमेश सैनी एवं अजय सनवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत में सभी संप्रदायों के धार्मिक स्थलों पर उनसे संबंधित लोगों का ही अधिकार है ऐसे में बोधगया पर बौद्धों का अधिकार क्यों नहीं है ।
पैदल शांति मार्च में राजू सर सलीम खानरमेश सैनी अंकित सागर राजेश कुमार डॉ अरुण कुमार सुमित कुमार अजय कुमार संजय बीडीसी विवेक कुमार विमल कुमार विशंभर दयाल कर्दम तेज सिंह मिस्त्री गौरव कुमार बृजलाल कॉमरेड आकाश बाबू सनी कुमार राज गब्बर हरेंद्र कुमार बंटी कुमार हाथरसी एड मानवेंद्र सिंह साबिर खान सौदान सिंह दिनेश मिस्त्री लखन पेंटर ऊदल दलाल आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.