बिट्टा ने यमुना मिशन के कार्यो को सराहा

मथुरा। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम एस बिट्टा ने शनिवार को मथुरा में यमुना मिशन दुवारा कराये गए जनपयोगी कार्यो का अवलोकन करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति एवं पर्यावरण का मानव जीवन से गहरा संबंध है। इसको सहेज कर रखने की दिशा में यमुना मिशन के कार्य प्रसंसनीय है। उन्होंने यमुना मिशन के तुलसी वन पर तुलसी पूजन एवं वृक्षारोपण किया ।

आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिट्टा ने भविष्य में पुनः मथुरा आने की इच्छा भी प्रकट की। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने बिट्टा का स्वागत करते हुए उनको स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर गोपेश बाबा देवेंद्र शर्मा अरुण शर्मा राजीव शर्मा रश्मि शर्मा रूपेश चौधरी गजेंद्र चौधरी सागर यादव तथा यमुना मिशन के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।