निगम में हुई इकोनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन कार्यशाला

क्लाइमेट चेंज के संबंध में जागरूकता हेतु बीएसए कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
मथुरा। पर्यावरण दिवस पर शासन के द्वारा एक दिवसीय रेस फॉर लाइफ सर्कुलर इकोनामी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन कार्यशाला का आयोजन नगर निगम स्थित मीटिंग हॉल में किया गया। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम मथुरा वृंदावन के समस्त पार्षद गणों, गणमान्य नागरिक आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यशाला में पर्यावरणविदों के द्वारा क्लाइमेट चेंज के संबंध में सुधार हेतु जागरूक किया गया एवं प्रतिभागियो को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने की शपथ कराई गई।
इसी क्रम में पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लाइमेट चेंज के संबंध में जागरूकता हेतु बीएसए कॉलेज में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा किया गया एवम समस्त प्रतिभागियों के द्वारा लाइफ प्लेज ली गई। उक्त रैली में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम बीएसए कॉलेज के प्रिंसिपल ललित मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।