वृंदावन में कोका कोला कम्पनी की बोतल क्रसिंग मशीन देगी फ्री गिफ्ट , महापौर और नगर आयुक्त ने किया उदघाटन

वृंदावन। सोमवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा वृन्दावन के विद्यापीठ चौराहा एवं वैष्णोदेवी मन्दिर के समीप स्थापित बोतल क्रसिंग मशीन का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में महापौर द्वारा बताया गया कि बोतल क्रसिंग मशीन से प्लास्टिक की 4000 बोतल क्रसिंग की जा सकती है। इस मशीन को बच्चे, बुर्जग एवं श्रद्धालुगण आराम से प्रयोग कर सकते है। यह एक रि-साईकिल मशीन है। इससे पर्यावरण सुरक्षित होगा जिस व्यक्ति द्वारा इस मशीन में बोतल डाली जायेगी उसकों एक टोकन मिलेगा जिसको कोका कोला कम्पनी द्वारा प्रोत्साहन हेतु टी-शर्ट, मग एवं गिफ्ट प्रदान किये जायेगें। इस मशीन को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा कोकाकोला कम्पनी के सौजन्य स्थापित कराया गया है।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह, सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, महाप्रबन्धक जल विजय नारायण मौर्य, सुमित गौतम पार्षद, धनश्याम चौधरी पार्षद, शंशाक शर्मा पार्षद, मुकेश सारस्वत पार्षद, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी, अधिशासी अभियन्ता (सिविल) रिजवान अहमद, कार्यालय प्रभारी श्रीगोपाल वशिष्ठ, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाषचन्द, भाजपा नेता प्रमोद बंसल राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह, अमित गोयल सेल्स मेनेजर कोकाकोला कम्पनी, विष्णु शर्मा प्रतिनिधि प्रियंका नेगी मार्केटिंग मैनेजर आदि कर्मचारी/अधिकारीगण मौजूद रहे।