मथुरा। नंदगांव रोड पर एक मिक्सर ट्रक की टक्कर से बाईक सवार बाबा-नाती की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार कोसी नवीपुर निवासी 55 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र जल सिंह व 18 वर्षीय नाती सागर पुत्र दशरथ के साथ नंदगांव से बाइक लेकर घर जा रहे थे। बरसाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि नंदगांव-कोसीकलां रोड पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी प्लांट के सामने दस टायरा मिक्सर ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते इससे पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा-नाती नंदगांव ब्लॉक पर किसी काम के लिए गए थे लौटते में यह हादसा हो गया। बताते हैं कि मोहन मेहनत, मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शानिवार सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.