भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी , घण्टों लगा रहा जाम
पीडब्ल्यूडी विभाग नही दे रहा ध्यान
राया ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय )। कस्वा राया के हाथरस – मथुरा मार्ग पर हो रहे गडढे हादसे का सबब बनते जा रहे है । आये दिन हो रहे सड़क हादसो से पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अनजान बने हुए है। मंगलवार की रात्रि कटरा बाजार फाटक के समीप सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढे में भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक पलट गयी।
गनीमत रही सड़क पर कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नही आया अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। घटना के बाद हाथरस मथुरा मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गयी । इसी गड्ढे की बजह से एक माह पूर्व सादाबाद क्षेत्र निवासी एक बाइक सवार महिला की ट्रक के पहिये के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो चुकी है। आये दिन सड़क हादसे की घटना घटित हो रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर एसएसआई शिवकुमार शर्मा नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल सफाई कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुच गये और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को राजमार्ग से हटवाकर मार्ग साफ कराया जिसको लेकर दूसरे दिन दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.