राया में निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल ने भाजपा को हराया

मांट ( राजपथ मथुरा व्यूरो/ मनोज वार्ष्णेय)। कस्वा राया में चार मई को हुए मतदान में आज मांट के ब्रज आदर्श इंटर कालेज में हुई मतगणना में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार अग्रवाल कोल्ड वालो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राकेश शर्मा को करीब 1450 वोटों से शिकस्त देकर जीत हासिल की। राजकुमार अग्रवाल मतगणना शुरू होते ही हर राउंड में बढ़त बनाये हुए थे। जिसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी राकेश शर्मा को हराकर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा कर लिया। नगर पंचायत के चुनाव में राकेश शर्मा को 2637 मत ही मिल सके। इनके अलावा कृष्णकांत अग्रवाल अरविंद शर्मा वीरेंद्र चौधरी जुवेर खान अनिल अग्रवाल मदन अग्रवाल रहमान राकेश रेखा देवी सावित्री देवी हेमलता चुनावी मैदान में खड़े हुए थे।
मतगणना परिणाम आते ही हारे प्रत्याशियों के चेहरे मुरझा गए वही जीते प्रत्याशियों के चेहरे पर जीत की चमक आ गयी। हारे प्रत्याशी मतगणना समाप्त होने से पूर्व ही ही मतगणना स्थल से निकल गए।

राया के 14 वार्डो से जीते प्रत्याशियो की सूची
नगर पंचायत राया के सभासद पद पर वार्ड 1 से श्रीमती नीलम पाठक वार्ड 2 से श्रीमती अंजनी देवी वार्ड 3 से आस मोहम्मद वार्ड 4 से रंजीत वार्ड 5 वार्ड से डालचंद्र कुशवाह वार्ड 6 से बविता अग्रवाल वार्ड 7 से सरवन अहमद वार्ड 8 से आमिर खान वार्ड 9 से श्रीमती रुकमणी देवी वार्ड 10 से अमित अग्रवाल वार्ड 11 से श्यामवीर चौधरी वार्ड 12 से श्रीमती गीता वर्मा वार्ड 13 से अब्दुल क़दीर कुरैशी वार्ड 14 से सलीम कुरेशी सभासद पद पर विजयी घोषित किये गए।