गोवर्धन में भू-माफिया ने खेती की जमीन पर किया कब्ज़े का प्रयास

गोवर्धन। तहसील क्षेत्र मौजा राधाकुण्ड के दर्जनों किसानों की करीब 16 बीघा खेती की जमीन पर भू-माफिया ने राजस्व टीम से मिलकर कब्ज़ा करने का प्रयास बुधवार को किया। किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं लेकिन राजस्व विभाग की संलिप्तता और एसडीएम की मौन स्वीकृति के चलते न्याय नहीं मिल रहा है। गुरुवार को पीड़ित किसान यूनियन के बैनर तले तहसील मुख्यालय पहुंचे एसडीएम नीलम श्रीवास्तव को बाचे लाला के खिलाफ ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चैतावनी दी हैं।
शहर में जैसे-जैसे जमीनों की कीमतों में इजाफा हुआ हैं ठीक वैसे ही भू माफियों की नजर जमीनों पर पडने लगी हैं। माफिया खेती की जमीनों पर कॉलोनी विकसित कर सरकार को लाखों रुपए सरकारी राजस्व को हानि पहुंचा रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी व किसानों ने विरोध करते हुए उप जिलाधिकारी को 16 सूत्रीय मांग शिकायत पत्र ज्ञापन देकर अवैध रूप से राधाकुण्ड ढहर में खेती की जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि राधाकुण्ड के दर्जनों किसानों की करीब 16 बीधा खेती की जमीन पर बांचे लाला ऊर्फ घनश्याम अग्रवाल द्वारा राजस टीम से मिलकर कब्जा किया जा रहा है। खेती की जमीन में अवैध रुप से कॉलौनी विकसित की जा जायेगी।