मथुरा की जिला जेल में हत्यारोपी वृद्ध की मौत , परिजन खफा

मथुरा। 25 जुलाई 2019 से हत्या की वारदात में सजा काट रहे जिला जेल में निरुद्ध एक बृद्व बंदी की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बृद्व की मौत से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गयी।
बताया जाता है कि थाना रिफायनरी के गाँव भुडरसू निवासी 69 वर्षीय किशनी पुत्र पातीराम हत्या की एक घटना में जिला जेल में सजा काट रहे थे। देर रात उन की जेल में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर परिजन और सदर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। मृतक के बेटा रवि ने बताया कि गांव पुरानी रंजिश के चलते एक हत्या की घटना में 2019 से सजा काट रहे पिता की जेल में मौत हुई है। आठ दिन पूर्व बुधवार को पिता से मुलाकत करके गया था। जब उनका स्वास्थय बिल्कुल ठीक था। तबियत खराब होने की जेल प्रशासन ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी थी। देर रात जेलर ने पिता की मौत की सूचना दी है।
जेल अधीक्षक के अनुसार मृतक किशनी को पुरानी स्वांस की बीमारी थी जिनको तबियत खराब होने पर बीती रात्रि करीब 10:30 बजे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इनको हार्ट अटैक आया था।