नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा पहले की सरकारों में भ्रष्टाचारियों ने देश का खजाना लूटने का एक तरीका बना रखा था। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ, करप्शन को बढ़ावा देने वाले कारणों पर भी चोट की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी बीआई के डायमंड जुबली समारोह/चिंतन शिविर के उद्घाटन पर इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार की मुहिम धीमी नहीं पड़ेगी। सीबीआई को रुकने या हिचकने की जरूरत नहीं है कोई भ्रष्टाचारी बचना नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में देश आपके साथ है, कानून आपके साथ है और संविधान आपके साथ है। पहले भ्रष्टाचार की होड़ लगती थी और आरोपी निश्चिंत रहते थे। तब का सिस्टम उनके साथ खड़ा था। नतीजा, लोग फैसला लेने से डरने लगे। अब देश में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हो रहा है।
पीएम मोदी ने सीबीआई की सराहना करते हुए कहा, जब किसी को लगता है कि ये केस तो असाध्य है, उस स्थिति में मामला सीबीआई को देने की बात होती है। सीबीआई जांच की मांग के लिए आंदोलन होता है। जन साधारण का ऐसा भरोसा जीतना, सीबीआई के लिए गौरव की बात है। आज न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में सीबीआई हर व्यक्ति की जुबान पर है। सीबीआई ने अपने काम और कौशल से आमजन का विश्वास जीता है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.