मथुरा। वृंदावन स्थित कान्हा पशु आश्रय गौशाला में गोबर से आर्गेनिक खाद बनाने का संयंत्र लगाया गया है जिसका सोमवार को नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा उद्घाटन किया गया। गौशाला में लगाए गए संयंत्र की कीमत करीब ₹61 लाख है। गोबर से ऑर्गेनिक खाद बनाने वाले उपकरण का संचालन गाजियाबाद के रमेश चंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा।
उक्त उपकरणों के माध्यम से लगभग 25 टन गोबर को प्रतिदिन ऑर्गेनिक खाद में बदला जा सकता है। 1 टन ऑर्गेनिक खाद से नगर निगम मथुरा-वृन्दावन को 312 रुपये आय होगी जिससें लगभग 7500-8,000 प्रतिदिन की आय नगर निगम मथुरा-वृन्दावन कान्हा पशु आश्रय गौशाला से प्राप्त होगी। कान्हा पशु आश्रय गौशाला में लगभग-1800 नन्दी और गोवंश मौजूद है। उक्त गौवंशो से लगभग-10-12 टन प्रतिदिन गौबर उत्सर्जित होगा। कान्हा पशु आश्रय गौशाला से नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले किसानों को कम दामों में जैविक खाद प्राप्त होगी जो कि यूरिया/डी.ए.पी. की मूल्यों से कॉफी कम दामों में मिल पायेगी।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त क्रान्तिशेखर सिंह सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता श्रीगोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी मनमोहन पाठक विजय कुमार वर्मा सोनल पाठक भरत राजपूत रिंकू आदि अधिकारीगण/कर्मचारी उपस्थित रहें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.