वंदे भारत का भव्य समारोह बना मजाक, मथुरा को मिला बाबाजी का ठुल्लू

(पं. अजय शर्मा)
मथुरा। शनिवार रात्रि देश की सर्वश्रेष्ठ हाई स्पीड बंदे भारत ट्रेन का मथुरा जंक्शन पर स्वागत समारोह रखा गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी सहित जनपद के समस्त विधायकों गणमान्य लोगों के साथ पत्रकारों को निमंत्रित किया गया था। ट्रेन तय समय से लगभग 3 घंटे देर से जंक्शन स्टेशन पहुंची। बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री छाता विधायक श्री चौधरी नेे रवाना किया।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यक्रता व स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों में भारी उत्साह इस बात को लेकर था कि मथुरा वासियों को भोपाल व निजामुद्दीन जाने के लिये भारत की सर्वश्रेष्ठ ट्रेन मिलेगी लेकिन उनकी यह खुशी कुछ समय के लिये रही जब रेलवे ने रानी कमलापति हजरत निजामुद्दीन बंदे भारत (20171 -20172 ) की नियमित समय सारणी प्रकाशित की सप्ताह में 6 दिन चलने वाली इस रेल का स्टॉपेज मथुरा जंक्शन पर नही दिया गया। यह देख वहां उपस्थित लोगों में निराशा उत्पन्न होने लगी साथ ही वह यह कहते देखे गये कि यहां बैगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना वाली कहावत चरितार्थ हो रही है क्योंकि जब इस रेल का मथुरा जंक्शन पर स्टॉपेज ही नही है साथ ही इस रेल से मथुरा वासियों को कोई फायदा ही नही मिलना था तो जंक्शन स्टेशन पर इतना आडम्बर किस लिये किया गया। जहां कैबिनेट मंत्री सांसद व विधायक वहां उपस्थित होकर ट्रेन का स्वागत हरी झंडी दिखाने गये। लोगो में चर्चा थी क्या अगामी चुनाव को देखते हुए मथुरा वासियों को भ्रम में रखने हेतु कोई नया शिगुफा तो नही है। बताते है वही रेलवे ने लाखो रु इस आयोजन पर अनावश्यक व्यय कर दिए। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा मदन मोहन श्रीवास्तव हेमंत अग्रवाल राजेश सिंह पिंटू राजू यादव राजेंद्र पटेल राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।