कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन । आन्यौर परिक्रमा मार्ग पर सुबह-सुबह गोविंद कुंड में युवती का शव पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतका के हाथ व पैर बंधे दुपट्टे से बंधे हुए थे।

गोवर्धन में एकादशी के अवसर पर रात में परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ चल रही थी। रविवार तड़के स्थानीय लोगों को गोविंद कुंड में एक युवती का शव पानी में उतरता दिखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय युवकों ने सूचना थाना पुलिस को देकर शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया की मृतका का शव अर्धनग्नवस्था में तैर रहा था। मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष के आसपास बताई गई है। मृतका का जैकेट से मुंह ढका था। मृतका ने रंगीन छीटदार नीली लैगी पहनी थी। चर्चा है की रात को अंधेरे का लाभ उठा कर कोई युवती की हत्या कर शव को कुंड में डाल गया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। एसआई राजीव गौतम ने बताया की पुलिश शिनाख्त के प्रयास मे जुट गयी है । पुलिस के अनुसार मृतका के दोनों पैरों में बिछिया पाजेब बाए कान में टॉप्स नाक में पिली धातु की फूल बाए हाथ की छोटी ऊँगली में छल्ला पहने है। रंग गोरा गोल चेहरा मजबूत जिस्म लम्बाई करीब 5 फुट है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.