मथुरा के सात थाना प्रभारी बदले गए, कसाना पर गिरी गाज

मथुरा । पुलिस प्रशासन में दरोगाओं के तबादले के बाद अब एसएसपी ने सात थाना प्रभारी सहित 14 उप निरीक्षक की तबादला लिस्ट जारी की है। हाईवे गोवर्धन नौहझील सदर बाजार राया महावन मगोरा के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी को हाईवे थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है यहां तैनात छोटेलाल को जनसंपर्क अधिकारी एसएसपी के पद पर भेजा गया है। इनके अलावा थाना राया में तैनात प्रभारी निरीक्षक ओम हरी बाजपेई अब गोवर्धन थाने की कमान संभालेंगे। अब तक गोवर्धन थाना का कार्यभार देख रहे नितिन कसाना पर गाज गिर गई है उनको पुलिस लाइन भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महावन मोहित तोमर अपराध शाखा के प्रभारी बनाए गए हैं वहीं पुलिस लाइन में तैनात अरुण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना नौझील धर्मेंद्र भाटी को प्रभारी अपराध प्रकोष्ठ महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई रामपाल भाटी को प्रभारी अपराध प्रकोष्ठ महिला से पुलिस लाइन प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा को अपराध शाखा को प्रभारी रिट सेल जसवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार अजय किशोर को सदर बाजार से प्रभारी निरीक्षक थाना राया प्रभारी पीआरओ ललित शर्मा को थानाध्यक्ष महावन चौकी प्रभारी मसानी थाना गोविंद नगर पुष्पेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष मगोरा एवम यहां तैनात मनिंदर कुमार को एसएसआई जमुनापर थाना बनाया गया है।