मथुरा । सर्द कौहरे के मौसम के चलते जिलाअधिकारी ने मथुरा जनपद के सभी निजी और सरकारी स्कूल विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के कल आदेश जारी किए थे उसके बावजूद महानगर के दर्जन निजी विद्यालयों ने उनके आदेश की अवेहलना करते हुए अपने-अपने विद्यालयो का पूर्ववत समय पर संचालन किया। अभिभावकों ने जिला अधिकारी से निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरकारी स्कूलों के बारे में कुछ कहना उचित नहीं है क्योंकि वह तो पहले से ही टाइमिंग चेंज क्यों लेकर तैयार थे।

मंगलवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह के आदेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों के खोलने के समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया गया था। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का समय खोले जाने का प्रातः 10:00 बजे रहेगा। यदि किसी ने इस आदेश की अवेहलना की तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निजी स्कूल संचालको पर इस आदेश का कोई असर बुधवार को नहीं दिखाई दिया उनकी स्कूल की गाड़ियां सुबह 7:00 बजे से ही अलग-अलग क्षेत्र में घूमती देखी गई यहां तक की जिलाधिकारी की आवास के आसपास भी सिविल लाइन क्षेत्र से कई स्कूलों की बहन बच्चों को ले जाती दिखाई दी। एलाइट स्कूल, रमनलाल स्कूल चामुंडा कॉलोनी सहित बड़ी संख्या में स्कूल की गाड़ियां सुबह सुबह सड़कों पर दिखाई दी। समाजसेविका मोहनी शर्मा ने जिला अधिकारी के आदेश के बावजूद निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है । वही बीएसए सुनील दत्त ने कहा कि ऐसे स्कूलो की सूची तैयार करके करवाई की जाएगी ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.